ज़िंदगी में सफल होने का एक ही मंत्र
INDEX:
असफलता के कारण !
लक्ष्य निर्धारित करना !
लक्ष्य की प्राप्ति !
निरंतर किया जाने वाला प्रयास !
कार्य में निपुणता !
साधना आपको बेहतर बनाती है !
असफलता के कारण
ज़िंदगी में सफल होने का एक ही मंत्र है हर बार की असफलता के बाद उस असफलता के कारण को पूर्ण रूप से खत्म कर दो... क्यूंकि अगर आप आज भी वही कर रहे हैं जो अब तक कर रहे थे, तो आपको आज भी वही मिलेगा जो अब तक मिल रहा था ||

परन्तु,
उसके लिए आपको खुद पर और अपने काम पर विश्वास होना बहुत जरुरी है
क्यूंकि
सत्य यही है, वह इंसान जो जानता है.. मैं क्यों और क्या कर रहा हूँ और यह कैसे करना है! ऐसे इंसान को कोई नहीं रोक सकता ||
"No one can give the better explanation about YOU except 'YOURSELF'.
लक्ष्य निर्धारित करना
कर्म करना और इसका फल प्राप्त होना, दोनों अलग - अलग बातें हैं I क्योंकि जब आप अपना लक्ष्य निर्धारित कर उसके लिए मेहनत करना प्रारम्भ करते हैं तो शायद ये आवश्यक नहीं कि इसका परिणाम तुरंत मिल जाए। लेकिन ये अवश्य है कि जब आप किसी खिलाड़ी की तरह निरंतर अभ्यास करते हैं, तो आप धीरे धीरे अपने लक्ष्य की तरफ अग्रसर होते हैं। लक्ष्य को हासिल करने के लिए बहुत सी महत्वपूर्ण बातों की आवश्यकता होती है।

लक्ष्य की प्राप्ति
जैसे जीवन में सही समय पर सही लक्ष्य का चयन करना। लक्ष्य के अनुरूप अपनी दिनचर्या का निर्माण करना. और सबसे महत्वपूर्ण उस दिनचर्या को लक्ष्य की प्राप्ति तक बिना किसी शर्त के लगातार करते रहना। आपको अपने लक्ष्य के प्रति गंभीर बनता है। आपके अंदर नए विश्वास को जन्म देता है।

निरंतर किया जाने वाला प्रयास
कभी - कभी इंसान सक्षम होते हुए भी सफल नहीं होता है। मैंने ऐसा महसूस किया है या आप कह सकते हैं, कि यह मेरा अनुभव है कि सक्षम होने से ज्यादा महत्वपूर्ण है निरंतर उसके लिए किया जाने वाला प्रयास। प्रयास अगर निरंतर किया जाय तो वह आपको अपने कार्य में किसी योद्धा की तरह निपुण बना देता है। और किसी कार्य में निपुण होना उस कार्य को करने के लिए आपकी योग्यता को सर्वश्रेष्ठ बनाता है।

कार्य में निपुणता
आपका निरंतर प्रयास आपके प्रदर्शन को सटीक बनाता है I आपका निरंतर प्रयास आपके कार्य में आपको अपनी खामियों को दूर करने के लिए अवसर देता है I आपके विश्वास को मजबूत बनाता है और आपके कार्य में होने वाली त्रुटियों को दूर करके आपको एक सफल साधक और दूसरों से बेहतर बनाता है।
साधना आपको बेहतर बनाती है
किसी कार्य को अच्छी तरह करने के लिए उसे अच्छी तरह सीखना आवश्यक है। और अच्छी तरह सीखने के लिए आपको एक दिनचर्या बनानी होती है जिसे किसी भी हाल में आपको follow करना होता है। चाहे मौसम में परिवर्तन आये, या दुनिया में कुछ भी हो जाए, बारिश, आँधी या कैसी भी बाधा हो वो आपके दिनचर्या को ना बदल पाए। आपकी दिनचर्या में कोई भी दिन ऐसा ना हो जब आप अपनी कार्य को किसी कारण ना करें। यही साधना आपको औरों से बेहतर बनाएगी और आपको अपने लक्ष्य तक ले जाएगी।
आप हर दिन अपना कार्य करते रहे तो आप अपने कार्य में महाभारत के अर्जुन की तरह निपुण हो जाएंगे, यही आपको एक दिन सबसे अलग और बेहतरीन बनाएगा।
FILL THE FORM
To know more about IMRudra
Website - www.imrudra.com
Email - rudra@imrudra.com
Contact us - (+91)-8585949794


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें