सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

छोटी छोटी बातों से पूर्णता आती हैं और पूर्णता कोई छोटी बात नहीं || blog by imrudra

   आप जो भी कर रहे है वो बेहतरीन है

                                                                                क्यूंकि

                                          छोटी छोटी बातों से पूर्णता आती हैं और पूर्णता कोई छोटी बात नहीं







अगर आप कुछ भी ऐसा कर रहे हैं जिसे करने का कारण आपको पता है और उस काम के पूर्ण हों जाने पर आपके साथ - साथ आपके आस - पास के लोग और समाज में कुछ बदलाव आ सकता है तो आप जो भी कर रहे है वो बेहतरीन है । उस काम को तब तक करिये जब तक आप सफल नहीं हो जाते ॥






ज़िंदगी को समझने की सीख


नमस्ते, मेरा नाम रूद्र है । धन्यवाद !! आप सभी का मुझे इतना प्यार देने के लिए, IMRrudra की सोच को पड़ने के लिए, समझने के लिए । IMRudra मेरी सोच है या कह सकते हैं मेरी ज़िंदगी में आये उन सभी उतार - चढ़ावों का एक दर्पण हैं जिसने मुझे हर कदम पर ज़िंदगी को समझने की एक सीख दी । मैं यह नहीं कहता मैं बहुत बेहतर हूँ । मैं यह भी नहीं जानता की मैं बहुत इंसान हूँ भी या नहीं । हां पर दुनिया को देखकर मुझे हमेशा तकलीफ होती है । जब भी अपने आस - पास किसी को तकलीफ में देखता हूँ तो जितने लोगों को में समझा सकता हूँ उन सभी को यह समझने कि कोशिश करता हूँ कि ज़िंदगी में कोई एक वजह जरूर ढूंढो जब आप बहुत तकलीफ में हो तो वो आप उसे महसूस करके खुश हो सकें ।




बहुत सारे सवाल


मुझे याद है में एक बच्चे से मिला । उसके अंदर बहुत सारे सवाल थे पर वो खामोश सा था ॥ में अक्सर यूँ ही उससे पूछ लिया करता था की अपनी ज़िंदगी से क्या चाहते हो । न जाने क्यों मुझे लगता था की वो अपनी दुनिया से बाहर आना चाहता है वो कुछ बेहतरीन कर सकता है । पर जब भी मेने उस बच्चे से पूछा क्या करना चाहते हो वो अक्सर जवाब दिया करता था में जीना नहीं चाहता । मेरे बहुत बार पूछा उससे की इसका कारण तो वो खामोश हो जाता था , जैसे उसे मुझसे कुछ नहीं कहना था । फिर में भी अपने काम में व्यस्त हो जाता था पर जब भी में उसके सामने आता उसकी आँखों में नमी दिखती थी । बहुत सी शिकायतें थी उसके पास पर शायद डरता था । क्यूंकि उसे लगता था कि उसकी तकलीफों से किसी को फ़र्क़ नहीं पड़ता है । 

कहीं - न - कहीं वो अपनी जगह सही भी था । हम लोग आज कल ऐसी दुनिया में है जहा एक इंसान को सबसे ज्यादा डर दूसरे इंसान से है । हम उस इंसान को बुरा भला कह रहे होते हैं जो पुरे दिन हमारे साथ रहता है । इसलिए मैं जब भी मिला मेने ये कोशिश की कि में उसे उस डर से बाहर निकाल सकूँ । में एक बार बस समझाना चाहता था कि जिस दिन वो अपने दिमाग से उस बुराइयों को खत्म करेगा जो उसे आगे बढ़ने नहीं दे रही । उस दिन के बाद उसके अपने अंदर कुछ नया करने का साहस होगा । 



person holding clear glass cup with half-filled water


एक खाली गिलास




क्यूंकि मेरा मानना है, परेशानियाँ एक खाली गिलास की तरह होती है आप जितनी देर एक खाली गिलास को अपने हाथ में रखोगे आपकी तकलीफ बढ़ती जाएगी । अगर आप किसी खाली गिलास को ५ मिनट हाथ में रखेंगे आपको उसमे वजन कम महसूस होगा पर १ घंटे , २ घंटे या १ दिन और २ दिन अगर आप उस खाली गिलास को हाथ में रखेंगे तो आपको अब वो भारी महसूस होने लगेगा । आपकी तकलीफ बढ़ने लगेगी और जैसे ही आप उस गिलास को निचे रख देंगे तब आपको अच्छा लगेगा । इसलिए हमारा दिमाग भी बहुत छोटा सा होता है हम इसमें जो भी रखते हैं और जितनी देर तक रखते हैं यह दिमाग हमे उसी बात में उलझा कर रखता है । इसलिए मैं चाहता था एक बार ही सही पर एक बार वो तकलीफों, और परेशानियों से घिरे भृम से बाहर आकर खुद को फिर किसी अच्छी दिशा में मोड़ दे ॥






लक्ष्य हासिल करना 


मुझे याद है मेरे हर बार समझाने पर भी जब उस बच्चे ने यही कहा कि में सच में जीना नहीं चाहता तो आखिरी में मेने कहा जब ज़िंदगी खुद के लिए जीना मुश्किल लगने लगे तब अपनी ज़िंदगी किसी और के लिए जीना शुरू कर देना चाहिए । ये शायद मेरी आखिरी कोशिश थी कि में उसे समझा सकता । और २ दिन बाद उसने मुझसे पूछा अच्छा आप एक बात बताइये इस दुनिया में सबसे मुश्किल से मुश्किल काम क्या है जिसे पाना बहुत मुश्किल हो में वो लक्ष्य हासिल करना चाहता हूँ । मैं मुस्कुराया और कुछ देर खामोश रहा क्यूंकि ये शायद उसकी शुरुआत थी और मेने कहा इस दुनिया का सबसे मुश्किल काम एक अच्छा इंसान बनाना है, मेने फिर कहा इस दुनिया का सबसे मुश्किल काम माफ़ करना है उस वक़्त, जब आप किसी को सजा देने के लिए सक्षम हों । इस दुनिया का सबसे मुश्किल काम वो है जब आप खुद को ऐसा बना सके जहा से आपको खुद की भी आवाज सुनाई न दे और और तब आप नीचे आकर किसी अनजान इंसान का हाथ पकडे और उसे उसके लक्ष्य तक पहुंचने का रास्ता उसे समझा सके ।

इस बात के बाद में नहीं जानता कि उसकी ज़िंदगी में क्या बदलने वाला था । पर मेरी माँ कहती थी कि पेड़ तो कोई भी लगा देता है पर अगर जमीन में आपको पेड़ लगाने कि जगह दी जाए तो उस दिन उस जमीन में वो पेड़ लगाना जो आगे चलकर सभी के लिए लाभकारी हो । मैंने उस बच्चे कि ज़िंदगी में ऐसा कोई वादा तो नहीं किया कि चाँद तारे उसे मिल जाते, पर मुझे जब पेड़ लगाने का अवसर मिला तो मेने उसके अंदर वो बीज डाला जिसकी जड़े समय के साथ गहरी होती जाती । 

अब उसके लिए हर रास्ते पर तकलीफ होना तय था । बहुत से समंदर थे उसके रास्ते में जो उसे खुद पार करने थे पर में जानता था अब वो जो भी करेने वाली था उसका परिणाम बेहतरीन था ।




थकान का एहसास



लक्ष्य सच में कोई जगह, कोई नाम या कोई उपहार नहीं है । ये तो वो ख़ुशी है जो आपके सफर की थकान भुलाने में आपकी मदद करती हैं । आप पुरे दिन में जो भी करते है वो सिर्फ इसलिए करते हैं क्यूंकि वो आपके लिए आपकी ख़ुशी है तो यकीं मानिये एक दिन आपकी ख़ुशी दुनिया को दिखेगी । इस दुनिया में हर वो काम जो आप कर रहे हैं उस काम की सफलता लक्ष्य है । एक बहुत आसान सा उदाहरण है । में खुद कार चलाता हूँ और में अपने ऑफिस के लिए उस कार से जब भी घर से निकलता हूँ तो उस समय मेरा लक्ष्य ऑफिस तक पहुंचना है । क्यूंकि आधे घंटे या एक घंटे का सफर में सिर्फ इसलिए तय करता हूँ क्यूंकि ऑफिस पहुंचकर मुझे शायद बहुते से काम और करने का अवसर मिले और ये आधे घंटे या १ घंटे का हर रोज का सफर जब ऑफिस में आकर रुकता है तो मुझे ख़ुशी होती है उन सभी लोगों से मिलकर जो मेरे साथ काम करते हैं । और यह ख़ुशी ही वह लक्ष्य की सफलता का एहसास है जो सफर की थकान का एहसास भी नहीं होने देती हैं । इसलिए आप अपनी ज़िंदगी में जो भी करे बेहतर करें । हर रोज आप किसी न किसी कार्य में सफल जरूर होते है । आप दिन में जितनी बार मुस्कुराते हैं तब एहसास करो कि कौनसी सफलता है जिसके वजह से आप अभी खुश है ।


Read the full blog at -

Read imrudra books at
Subscribe Our YouTube Channel -
"No one can give the better explanation about YOU except 'YOURSELF'. 
FILL THE FORM - https://lnkd.in/fhvxfuc
Website - www.imrudra.com
Call @ (+91 8585949794)

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Good Health Care Related 25 Tips in Hindi : Healthy and looking young always by adopting it daily.🍉🌿🍑🍎🍓🍒🌿💪

Health Care It's Not Difficult to get Confounded with Regards to Wellbeing and Sustenance. वास्तव में, यहां तक ​​​​कि योग्य विशेषज्ञ भी अक्सर विरोधाभासी निष्कर्ष रखते हैं, जिससे यह पता लगाना चुनौतीपूर्ण हो सकता है कि आपको वास्तव में अपनी भलाई कैसे बढ़ानी चाहिए। हालांकि, हर एक संघर्ष के बावजूद, विभिन्न स्वास्थ्य युक्तियों को अनुसंधान द्वारा बहुत अधिक समर्थन दिया गया है। निम्नलिखित 25 स्वास्थ्य और पोषण युक्तियाँ हैं जो तार्किक प्रमाण पर निर्भर करती हैं।   1. मीठे पेय पदार्थों को सीमित करें शीतल पेय,प्राकृतिक उत्पाद निचोड़ और बेहतर चाय जैसे मीठे पेय अमेरिकी खाने की दिनचर्या में अतिरिक्त चीनी के आवश्यक स्रोत हैं। अफसोस की बात है, कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि चीनी में सुधार वाले पेय से कोरोनरी बीमारी और टाइप 2 मधुमेह का खतरा बढ़ जाता है, यहां तक ​​​​कि उन लोगों में भी जो अधिक मात्रा में मांसपेशियों को वसा अनुपात तक नहीं पहुंचा रहे हैं। चीनी से बेहतर पेय भी बच्चों के लिए बेहद हानिकारक होते हैं, क्योंकि वे न केवल बच्चों में मोटापे में योगदान कर सकते हैं  बल्कि ऐसी स्थितियां भी पैदा...

हार सफलता का ही एक हिस्सा है Blog By IMRudra

                  हार सफलता का एक हिस्सा है !!! हार सफलता का ही एक हिस्सा है जो इस मूल मंत्र को समझ लेता हो उसे जीवन में सफल होने से कोई नहीं रोक सकता है। जिंदगी में बहुत सारे ऐसे दौर आते हैं जब आपको सफलता की जगह असफलता मिलती है। असफलता पर अफसोस या दुख जताने की जगह यह जानने की कोशिश करें कि आखिर कमी कहां रह गई क्यूंकि जो लोग सफल होते हैं उन्हें पता होता कि उन्हें कब जीवन में आगे बढ़ना है। वे जीवन में आए मौकों को बिना गवाएं उनके सहारे सफलता की सीढ़ी चढ़ते हैं क्योंकि वे अच्छे से जानते हैं कि जीवन में ऐसे मौके बारबार नहीं आते हैं। कर्म करना और इसका फल प्राप्त होना, दोनों अलग - अलग बातें हैं I क्योंकि जब आप अपना लक्ष्य निर्धारित कर उसके लिए मेहनत करना प्रारम्भ करते हैं तो शायद ये आवश्यक नहीं कि इसका परिणाम तुरंत मिल जाए. लेकिन ये अवश्य है कि जब आप किसी खिलाड़ी की तरह निरंतर अभ्यास करते हैं. तो आप धीरे धीरे अपने लक्ष्य की तरफ अग्रसर होते हैं. लक्ष्य को हासिल करने के लिए बहुत सी महत्वपूर्ण बातों की आवश्यकता होती है. जैसे जीवन में सही समय पर सही...

RBI ने Cancel किया बैंक का License, Withdraw Money Early, otherwise You will not be able to Withdraw Your Money after 22 September

  RBI ने रद्द किया बैंक का लाइसेंस, जल्दी से निकल ले, वरना २२ सितम्बर के बाद से नहीं निकाल सकेंगे अपना पैसा. अगर इस बैंक में आपका पैसा है तो जल्दी से निकल ले RBI के मुताबिक, बैंक 22 सितंबर २०२२, को इस बैंक का काम-काज बंद कर देगा. इसके बाद ग्राहक अपने पैसों की निकासी नहीं कर पाएंगे.   रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया देश के बैंकों पर दिशा-निर्देश पालन नहीं करने के चलते समय-समय पर कार्रवाई करते रहता है. कुछ बैंकों के लाइसेंस तक भी कैंसिल किये गए है. देश में एक और को-ऑपरेटिव बैंक बंद होने जा रहा है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के दिशा-निर्देशों को पालन नहीं करने की वजह से अगले सप्ताह से पुणे (PUNE) के रुपी सहकारी बैंक (Rupee Co-operative Bank Ltd) पर ताला लग जाएगा. अगर आपका भी अकाउंट इस बैंक में है,  तो जल्द-जल्द से अपनी जमा राशि की निकासी कर लीजिए. RBI ने अगस्त में पुणे स्थित रुपे सहकारी बैंक लिमिटेड का लाइसेंस रद्द करने का फैसला किया था. अब 22 सितंबर से इस बैंक की बैंकिंग बंद कर दी जाएंगी.  क्यों रद्द हुआ लाइसेंस ?? RBI के मुताबिक, बैंक 22 सितंबर को अपना काम-काज बंद कर देगा...